मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ का पत्र क्रमांक / एनएचएम / एचआर / 2023/एनएस-1749/4932 नवा रायपुर, अटल नगर, दिनांक 15.02.2023 के परिपालन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त पदों को अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति उपरांत तालिकानुसार रिक्त पदों की (15000 रूपए से कम वेतनमान ) अस्थाई भर्ती हेतु Walk-in- Interview दिनांक 15.03.2023 को समय सुबह 10:00 से स्थान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला सहकारी मर्यादित बैंक के पास पेण्ड्रा, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में आयोजित किया गया हैं।
विभाग का नाम - कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला - गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.)
रिक्त पदों की संख्या - कुल 10 पद
रिक्त पदों के नाम -
(1) Dental Assistant
(2) OT Technician
(3) ANM (NHM)
(4) ANM (RBSK)
(5) Secretarial Assistant (IDSP)
(6) Secretarial Assistant (NHM - DPMU)
(7) Secretarial Assistant (NCD)
(8) Jr. Secretarial Assistant (PADA)
आवेदन की शुरू तिथि - 13 मार्च 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 15 मार्च 2023 तक ( Walk-in- Interview दिनांक 15.03.2023 को समय सुबह 10:00 से स्थान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, )
योग्यता / अनिवार्यता - Matriculation (12th passed) From Recognized Board
Or
Graduate with at least 1 Year Diploma in Computer Application
Or
1. जीव विज्ञान, रसायन एवं भौतिक विषय मे 10+2 उत्तीर्ण
2 कोटी टेक्निशियन पैरामेडिकल कोर्स एवं छ.ग. पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज -
● 5 वीं
● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया - अस्थाई भर्ती हेतु Walk-in- Interview दिनांक 15.03.2023 को समय सुबह 10:00 से स्थान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला सहकारी मर्यादित बैंक के पास पेण्ड्रा, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में आयोजित किया गया हैं।
नियम एवं शर्ते -
1. विज्ञापित पद हेतु केवल छ.ग. राज्य के मूल निवासी ही पात्र होंगें।
2. Walk In Interview हेतु निर्धारित तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य है। अर्हता सिद्ध करने वाले समस्त प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें, अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
3. विज्ञापन में तथ्यात्मक / लिपिकीय त्रुटि चयन के किसी भी स्तर में सुधारी जा सकती है। ऐसे त्रुटि सुधार से चयन की प्रक्रिया अप्रभावित रहेगी। इसके संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।
4. संलग्न सर्व प्रमाण पत्र एवं फोटो स्व प्रमाणित / स्व हस्ताक्षरित / Self Attested करना अनिवार्य है।
5. ऐसे अभ्यर्थी जिनका अंकसूची ग्रेडिंग पद्धति का है, को ग्रेडिंग गणना पद्धति द्वारा प्रतिषत का उल्लेख करना अनिवार्य है तथा इस संबंध में संबंधित शैक्षणिक संस्था / स्कूल से संस्था प्रमुख द्वारा जारी गणना पत्रक / चार्ट की सत्यापित प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
6. एक से अधिक पदों में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिये अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
7. विज्ञापित पदों पर चयन हेतु जिले के पात्र मूल निवासियों को प्राथमिकता दिया जावेगा । जिले में पात्र मूल निवास नहीं मिलने की स्थिति में राज्य के अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्राथमिकता दिया जावेगा।
8. आयु सीमा अस्थायी भर्ती के लए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी। आयु गणना हेतु आधार वर्ष 01.01.2023 होगा।
9. अंतिम चयन सूची जारी करने के पूर्व मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी, इसमें सहीं पाये जाने पर ही उनके चयन हेतु अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
10. समान अंक प्राप्त होने की स्थिति में अभ्यर्थियों की जन्मतिथि को आधार मानकर वरीयता तय की जायेगी। जिन अभ्यर्थियों की जन्मतिथि पहले होगी (उम्र में बड़े होंगे) उन्हें प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।
11. चयन प्रक्रिया हेतु निम्नानुसार अंक निर्धारित है:-
12. मात्र आवेदन करने पर ही किसी का चयन सुनिश्चित नहीं होगा।
13. विज्ञापित पद पूर्णतः अस्थायी है।
14. नियमित / संविदा भर्ती के संबंध में सामान्य प्रशासन / वित्त विभाग की अनुमति प्राप्त हो जाने पर कलेक्टर दर पर रखे जाने वाले कर्मियों की सेवा समाप्त कर नियमित / संविदा भर्ती की. कार्यवाही की जावेगी।
15. कलेक्टर दर पर रखे गये कर्मियों द्वारा नियमितीकरण की मांग तथा सेवा समाप्त न किये जाने हेतु कोई मांग नहीं की जावेगी न ही किसी धरना प्रदर्शन इत्यादि में सम्मिलित / शामिल होंगे, इस बाबत शपथ पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
16. चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार से किसी प्रकार का दबाव डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जावेगा तथा इस संबंध में कोई भी दावा मान्य नहीं किया जावेगा।
17. भर्ती की प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का सर्वाधिकार जिला स्तरीय चयन समिति का होगा, जो सभी आवेदकों को मान्य होगा।
18. भर्ती के संबंध में समस्त सूचना / जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाईट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in में समय-समय पर प्रकाशित किया जावेगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य के माध्यम से कोई सूचना नहीं दी जावेगी (चयन समिति द्वारा अनुमोदित)
आयु सीमा - अस्थायी भर्ती के लए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी। आयु गणना हेतु आधार वर्ष 01.01.2023 होगा।
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए सम्पर्क जरूर करें 6267967989
