छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन (वन रक्षकों) फॉरेस्ट गार्ड के 291 पदों पर भर्ती का इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना है। बताया गया है कि इस भर्ती के सिलसिले में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट किया जाना है। यह टेस्ट एक एजेंसी के माध्यम से किया जाना है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार एजेंसी का चयन कर लिया गया है। ऐसी संभावना है कि आने वाले एक महीने में फिजिकल टेस्ट शुरू किया जाएगा।
एक साल पहले निकले थे पदः राज्य के विभिन्न वन मंडलों के अधीन वन रक्षकों के 291 पदों पर सीधी भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए पिछले साल दिसंबर में विज्ञापन। जारी किया गया था। बताया गया है कि हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन आने के बाद पात्र-अपात्र का चयन किया गया तथा अपात्र लोगों के संबंध में दावा आपत्ति बुलाकर उसका भी निराकरण कर दिया गया है। दूसरी ओर बड़ी संख्या में दावेदार भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के इंतजार में हैं।
बताया गया है कि राज्य में आरक्षण के मसले को लेकर भी भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। राज्य द्वारा 2012 से दिए जा रहे 58 प्रतिशत आरक्षण को हाईकोर्ट ने असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया था। इसकी वजह से भी सभी नई भर्तियों का काम प्रभावित हुआ था। अब जानकारों का कहना है कि 1-2- दिसंबर को राज्य में विधानसभा द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक लाकर इसे पारित कराया जाना है। माना जा रहा है कि इसके बाद राज्य में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और भर्ती प्रक्रिया भी प्रारंभ हो सकेगी। अभी ये साफ नहीं है कि इस भर्ती के दौरान बस्तर, सरगुजा संभाग एवं कोरबा जिले के स्थानीय निवासियों को पूर्व की तरह प्राथिमकता मिलेगी या नहीं।
■ वन विभाग ने टेस्ट के लिए तय की एजेंसी
■ आरक्षण की वजह से भी अटका था पेंच
.jpeg)