Type Here to Get Search Results !

हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य की व्यवस्था एवं अंक प्रेषण संबंधी निर्देश

हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य की व्यवस्था एवं अंक प्रेषण संबंधी निर्देश

मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 में नियमित रूप से सम्मिलित होने वाले छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ एवं प्रायोजना कार्य दिनांक 10.01.2023 से 31.01.2023 के मध्य संबंधित शाला में संपन्न करायी जायेगी। कृपया प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि संबंधित विषय शिक्षकों और छात्र/छात्राओं को भी अवगत कराये प्रायोगिक परीक्षा / प्रायोजना कार्य में अनुपस्थित परीक्षार्थियों को किसी भी दशा में विशेष अनुमति नहीं दी जायेगी और न ही दोबारा प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराई जायेगी। ऐसी स्थिति में छात्रों को अनुपस्थित ही दर्शाया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्राचार्य / छात्र की होगी। प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य हेतु निम्नानुसार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें 

1. संस्था में अध्यापन करा रहे शिक्षकों को संबंधित विषय में आंतरिक परीक्षक नियुक्त किया जाये।

2. प्रायोगिक परीक्षा हेतु मण्डल द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त किये जायेंगे। इनकी नियुक्ति के पश्चात संबंधित वाह परीक्षक से संपर्क स्थापित कर प्रायोगिक परीक्षा की तिथि सुनिश्चित करे. यदि किसी कारणवश बाह्य परीक्षक
प्रायोगिक परीक्षा लेने में असमर्थता व्यक्त करता है तो उससे कारण सहित लिखित में अभ्यावेदन प्राप्त कर और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तत्काल जिले के समन्यय संस्था से सम्पर्क कर निराकरण कराये। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में मण्डल मुख्यालय / संभागीय कार्यालय से सम्पर्क कर निराकरण कराये। 

3. आपका यह दायित्व होगा कि निर्धारित समयावधि में मण्डल द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षक से ही प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराये। आप स्वेच्छापूर्वक बाह्य परीक्षक नियुक्त कर प्रायोगिक परीक्षा संपन्न न कराये। यदि ऐसा किया जाता है, तो ऐसी परीक्षा किसी भी स्थिति में मान्य नहीं की जायेगी और छात्रों के अहित की सम्पूर्ण जिम्मदान आपकी होगी।

4. प्रायोजना कार्य हेतु मण्डल द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त नहीं किये जायेंगे संबंधित संस्था स्तर पर ही निर्धारित समयावधि में प्रायोजना कार्य आयोजित किया जाये। 

5. प्रायोगिक परीक्षा हेतु गत वर्षो की बची उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग करें तथा कमी होने पर स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करें। 

6. प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य का आंतरिक मूल्याकन शाला स्तर पर किया जाना है।

7. प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य उपरांत निर्धारित अवधि में अंकों की ऑनलाईन प्रविष्टि दिनाँक 10.02.2023 तक मण्डल के पोर्टल पर करें तथा इसकी दो प्रतियों निकालकर संबंधित विषयों के बाह्य परीक्षकों से मिलान कराकर हस्ताक्षरित कराये तत्पश्चात पोर्टल लॉक करे। यह ध्यान रखे कि पोर्टल लॉक करने से पूर्व सभी प्रविष्टियों को अच्छी तरह जाँच लेवें, क्योंकि पोर्टल लॉक करने के पश्चात संशोधन संभव नहीं होगा। पोर्टल लॉक करने के पूर्व आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। पोर्टल लॉक करने के पश्चात संशोधन हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन मान्य नहीं होगा। 

8. पोर्टल लॉक करने के उपरांत परीक्षावार / विषयवार प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य के प्राप्तांका की सूची बाह्य परीक्षक / संस्था प्राचार्य के हस्ताक्षर उपरांत लिफाफे में सील कर अपनी संस्था में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 06 माह तक सुरक्षित रखे।

9. प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत हाईस्कूल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं को सफेद कपड़े में एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं को पीले कपड़े की थैली में पैक कर बण्डल बनाये तथा मण्डल के निर्देशानुसार उत्तरपुस्तिकाओं को सील करे, तत्पश्चात बाएं कोने में परीक्षा का नाम विषय का नाम प्रायोगिक परीक्षा वर्ष 2023 अंकित कर अपनी संस्था में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 06 माह तक सुरक्षित रखें।

10. हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी के प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य हेतु परीक्षकों के शेष निर्देश वर्ष 2019-20 के अनुसार यथावत रहेंगे, जो कि मण्डल वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।


विशेष :

1. कृपया अंकित करे कि प्रायोगिक परीक्षा हेतु आपकी संस्था पर आवंटित प्रति परीक्षार्थी हाईस्कूल के लिये रुपये 03 /- एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा हेतु रूपये 04/- की दर से (माहय एवं आंतरिक परीक्षक हेतु अलग-अलग अग्रिम राशि का भुगतान किया गया है। जिसके व्यय का हिसाब मय प्रमाणित व्हाउचर पृथक से वित्ताधिकारी छ.ग. मा.शि.म. रायपुर की ओर रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा। 

2. प्रायोगिक परीक्षाये सामान्यतः दो पाली में प्रथम पाली 8.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली समय 2:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य संचालित की जाये। प्राय देखा गया है कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक उत्तरपुस्तिका के बण्डल में रख देते है जिससे परीक्षार्थी का परीक्षाफल RWI की श्रेणी में रुक जाता है। अतः इस बात का विशेष ध्यान रखे कि प्रायोगिक परीक्षा के अंक पृथक से निर्धारित लिफाफे में ही रखा जाये।

टीप -
(1) गत वर्ष प्रायोगिक परीक्षा के अंको में संशोधन / सुधार हेतु कई संस्थाओं से आवेदन प्राप्त हुये थे। इस वर्ष ऑनलाईन पोर्टल में अंकों की प्रविष्टि करने के उपरांत अंको की पुनः जाँच कर अंको का मिलान 2-3 बार करें तत्पश्चात पोर्टल लॉक करे। परीक्षाफल घोषणा के बाद अंको में संशोधन / सुधार मान्य नहीं किया जायेगा। 

(2) लेखक / प्रवाचक (Reader) / प्रयोगशाला सहायक की सुविधा ऐसे छात्र जो 40% या उससे अधिक निःशक्त हो, को उसकी मांग के आधार पर उपलब्ध करायें।

(3) कक्षा 12वीं में पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यापन कार्य एवं दो प्रोजेक्ट विद्यालय स्तर पर कराया जाये तथा मण्डल द्वारा निर्धारित योजना अनुसार 50 अंकों की परीक्षा आयोजित कर छात्रों के प्राप्त अंक दिनांक 10.02.2023 के पूर्व मण्डल के पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टि की जाये।

नोट:- शासन द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 के गाईड लाईन का पूर्णतः पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad