Type Here to Get Search Results !

वर्ष 2022-23 में नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रण हेतु सूचना 2022

वर्ष 2022-23 में नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रण हेतु सूचना


आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण, 500 अभ्यर्थी (अनुसूचित जनजाति- 150 अनुसूचित जाति-100 अन्य पिछड़ा वर्ग 200 तथा ईडब्ल्यूएस-50 ) जो ड्राप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र का आमंत्रण किया रहा है।

(1) ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि :- 12.10.2022 सायं 5.00 बजे तक
(2) ऑनलाईन आवदेन जमा करने हेतु वेबसाईट : www.tribal.cg.gov.in अथवा

https://hmstribal.cg.nic.in

विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा - पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।

नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु सामान्य अनुदेश वर्ष 2022-23

(1) कोचिंग की अवधि _यह कोचिंग अधिकतम 01 वर्ष या उस वर्ष के लिए आयोजित प्रतियोगी
परीक्षा दिनांक जो भी पहले हो तक के लिए होगा।

(2) कोचिंग का स्थान छ०ग० राज्य के जिस जिले की कोचिंग संस्था का चयन होगा, उसी जिले में कोचिंग कार्य सम्पन्न कराया जायेगा

(3) निर्धारित सीटे – योजनांतर्गत कुल 500 सीट निर्धारित है जिसमें अनुसूचित जनजाति हेतु 150, अनुसूचित जाति हेतु 100, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 200 तथा ईडब्ल्यूएस हेतु 50।

(4) निवास तथा जाति संबंधी पात्रता -

1. आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

2. आवेदक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग से हो तथा स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो

3. आवेदक भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में सम्मिलित हो तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग से हो। तहसीलदार से अनिम्न अधिकारी द्वारा जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र धारी विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पात्र होंगे। यह सिद्ध करने का दायित्व आवेदक का होगा आवेदक द्वारा गलत विवरण प्रस्तुत किये जाने की दशा में उसे इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।

(5) शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं में कम से कम 70% अंक या समतुल्य ग्रेड प्राप्त अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है। अभ्यथियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंक के आधार पर किया जायेगा। परन्तु एनडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी को एनडीए के लिए निर्धारित शारीरिक मापदण्ड पूरा करना अनिवार्य होगा।

(6) आय -

1. योजना का लाभ हेतु अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के आय सीमा का बंधन नहीं होगा।

2. अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों के लिए आय सीमा राशि रू. 8.00 लाख वार्षिक से अधिक न हो। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक होगा। संबंधित जाति प्रमाण पत्र 03 वर्ष पूर्व का होने की दशा में गत वित्तीय वर्ष का आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

(7) कोचिंग शुल्क की प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत विद्यार्थी को कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, परिवहन, प्रवेश शुल्क आदि निःशुल्क प्रदान किया जावेगा।

(8) प्राक्चयन परीक्षा का स्वरूप प्राप्त आवेदन के परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (Objective type) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र अधिकतम 02 घंटे का होगा, जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जा सकेंगे। वर्गवार निम्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे जो हायर सेकेण्डरी स्तर के होंगे :

(i) नीट :- सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, समसामियिकी, भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, प्राणी शास्त्र

(ii) जेईई :- सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, समसामयिकी, गणित, भौतिक, रसायन शास्त्र ।

(iii) क्लेट :- सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, समसामियिकी, भारत का संविधान, गणित, अंग्रेजी

(iv) एनडीए :- सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, समसामयिकी, गणित, डिफेन्स, भौतिक, अंग्रेजी, भूगोल ।

(v) पीएटी :- सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, समसामयिकी, कृषि, बागवानी, गणित, पशुपालन।

(9) आवेदन जमा करना अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in

अथवा

https://hmstribal.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा कर सकते है।

(10) नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षा की तैयारी ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन के माध्यम से चयनित संस्था द्वारा शासन के निर्देशानुसार ही किया जायेगा ।

(11) आवेदन पत्रों का भरा जाना- आवेदक का कर्तव्य होगा कि वह आवेदन पत्र में चाही गई समस्त जानकारी सही-सही देवें एवं स्वयं के द्वारा संबंधित अभिलेख सत्यापित कर ऑनलाईन आवेदन के साथ अपलोड करें ऑनलाईन आवेदन पत्र में प्रविष्टि एवं अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर आवेदन निरस्त किया जायेगा ।

(12) दस्तावेज, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड दस्तावेज अधिकतम 120 Kb तथा PDF में होना चाहिए, फोटो अधिकतम 50 Kb तथा JPG में होना चाहिए, हस्ताक्षर अधिकतम 20 Kb तथा JPG में होना चाहिए।

(13) विस्तृत विवरण - योजना के संबंध में नियम निर्देश विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे अवलोकन किया जा सकता है।

(14) स्वघोषणा प्रमाण-पत्र स्वघोषणा पत्र डॉउनलोड कर 10 रू. के नॉन ज्युडिशियल स्टॉप पेपर पर नोटरी कराकर ऑनलाईन आवेदन के साथ अपलोड करे।

(15) प्री0 इंजीनियरिंग तथा प्री० मेडिकल परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (कोचिंग ) योजनांतर्गत जिन अभ्यर्थियों ने जिला स्तर पर ऑफलाईन आवेदन प्रस्तुत किया है, वे पुनः ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad