Type Here to Get Search Results !

Shiksha Vibhaga Bastar Recruitment 2022 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, माध्यमिक, जिला - बस्तर (छ०ग०)

Shiksha Vibhaga Bastar Recruitment 2022 प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय छ.ग. रायपुर के पत्र क्र. 1087/55/24/14 सेकेण्डरी / 2021-22 रायपुर दिनांक 04.07.2022 में दिये गये निर्देशानुसार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समावेशी (कक्षा 9वीं से 12वीं) अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर स्पेशल एजुकेटर के अस्थाई पदों की एक निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय 20,000/- (अक्षरी बीस हजार रू० मात्र) पर नियुक्ति हेतु योग्यता धारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं, इच्छुक अभ्यर्थी जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, माध्यमिक, जिला बस्तर जगदलपुर (छ०ग०) हाता ग्राऊन्ड रेन्बो होटल गली के पास में दिनांक 08/09/2022 को सायं 5:00 बजे तक कार्यालयीन समयावधि में साधारण डाक / कुरियर / पंजीकृत स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। भर्ती हेतु रिक्त पदों का विवरण एवं पदवार आरक्षण निम्नानुसार है :-



पदों का नाम -

स्पेशल एजुकेटर




पदों की संख्या -  कुल 07 पद



विभाग का नाम -  कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, माध्यमिक, जिला - बस्तर (छ०ग०)





वेतनमान / सैलरी -  20,000 तक





महत्वपूर्ण तिथि -

ऑफलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 23 अगस्त, 2022

ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 08 सितम्बर, 2022 (वॉक इन इंटरव्यू)

  


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्ताकवेज - 

 ● 5 वीं 

 ● 8 वी 

 ● 10 वीं 

 ● 12 वीं 

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर 

 ● आधार कार्ड 

 ● ड्राइविंग लाइसेंस 

 ● परिचय पत्र 

 ● पासपोर्ट साइज फोटो 

 ● पेन कार्ड 

 ● रोजगार पंजीयन 

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र 

 ● जाति प्रमाण पत्र 

 ● अनुभव प्रमाण पत्र 

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 




आयु सीमा -

आवेदक की आयु 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी आयु की पुष्टि हेतु उचित प्रमाण-पत्र (कक्षा 10वीं की अंकसूची) संलग्न करना अनिवार्य होगा। शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। छूट प्रमाणीकरण के लिए सक्षम अधिकारी का प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।




शैक्षणिक योग्यता -

स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा बी.एड. (सामान्य) के साथ 02 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में



नियम एवं शर्ते -

1. उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा स्वीकृत अवधि 03 माह के लिए ही अस्थायी रूप से रखा जायेगा एवं इस अवधि के पश्चात् भारत सरकार द्वारा आगामी माह के लिए स्वीकृति व मानदेय की राशि प्राप्त होने पर अवधि बढ़ायी जा सकेगी. निर्धारित अवधि (03 माह ) के पश्चात् संबंधितों की सेवाएं स्वतः समाप्त हो जायगी। अतः आवेदक कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक को नियमित नियुक्ति हेतु कोई दावा नहीं कर सकेगा। ?

2. अनुबंध के आधार पर अस्थाई रूप से कार्य कर रहा उम्मीदवार मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण हेतु न्यायालय में याचिका दायर करने हेतु पात्र नहीं होगा ।।

3. चयनित उम्मीदवार को एक अनुबंध करार पर हस्ताक्षर करना होगा और करार अनुबंध के उल्लंघन के मामलें में अनुबंध रद्द माना जायेगा। जिसकी सूचना नहीं दी जावेगी और सेवा बगैर पूर्व सूचना के स्वमेव समाप्त मानी जावेगी।

4. आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार लागू होगा।

5. चयनित उम्मीदवार का अस्थाई रूप से कार्य पर रखने संबंधी पत्र प्राप्त होने के पश्चात् नियत तिथि तक कर्त्तव्य में उपस्थित होना पड़ेगा अन्यथा मेरिट सूची में अगले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी, और अलग से आवेदक को औपचारिक सूचना नहीं दी जावेगी।

6. कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक को विज्ञापन वापस लेने / चयन प्रक्रिया को रद्द करने के साथ ही उपरोक्त कार्य अवधि में कार्य संतुष्ट नहीं पाये जाने की स्थिति में एवं किसी भी अन्य विवाद की स्थिति में स्पेशल एजुकेटर को कार्य से पृथक करने का सम्पूर्ण अधिकार होगा। इस स्थिति में किसी भी प्रकार का आवेदन / अपील विचारणीय व मान्य नहीं होगा। विवाद होने पर निर्णय का संपूर्ण अधिकार कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक के पास सुरक्षित होगा।

7. विज्ञापन तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक योग्यता ही मान्य किये जायेंगें ।

8. आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ जारी निर्धारित प्रारूप में ही मान्य किये जायेगें।

9. आवेदन पत्र के साथ संलग्न समस्त प्रमाण पत्रों को स्वप्रमाणित किया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रमाण पत्रों की छाया प्रति स्पष्ट होनी चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त किये जायेगें।

10. आवेदक की आयु 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी आयु की पुष्टि हेतु उचित प्रमाण-पत्र (कक्षा 10वीं की अंकसूची) संलग्न करना अनिवार्य होगा। शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। छूट प्रमाणीकरण के लिए सक्षम अधिकारी का प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।

11. आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

12. आवेदक को छ०ग० का मूल निवासी होना अनिवार्य है इस हेतु आवेदक को सक्षम अधिकारी से जारी निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

13. विज्ञापित पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। चयन हेतु अंतिम निर्णय लेने का अधिकार चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा।

14. अपूर्ण जानकारी होने पर आवेदन अस्वीकृत माना जावेगा।

15. आवेदन के साथ दो लिफाफा जिसमें 10-10 रू0 के टिकट सहित वर्तमान पता स्पष्ट होना चाहिए।

16. निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप छानबीन उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा आपत्ति हेतु जिला परियोजना कार्यालय के सूचना पटल व जिले के वैबसाईट http://bastar.gov.in पत्र उपलब्ध रहेगा।

17. आवेदक को अपने मूल दस्तावेज साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करने होगें ऐसा न करने की स्थिति में आवेदक को अपात्र कर दिया जावेगा।

18. चयनित उम्मीदवार के पद ग्रहण नहीं करने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में से मैरिट अंक के आधार पर चयन किया जायेगा।

19. विज्ञापित पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 08/09 / 2022 को कार्यालयीन समय संध्या 5:00 बजे तक होगी। नियत तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, माध्यमिक, जिला बस्तर जगदलपुर (छ०ग०). हाता ग्राऊन्ड रेन्बो होटल के सामने, पिन कोड - 494001 पते पर प्रेषित करना होगा।



चयन प्रक्रिया -

विज्ञापित पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 08/09 / 2022 को कार्यालयीन समय संध्या 5:00 बजे तक होगी। नियत तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, माध्यमिक, जिला बस्तर जगदलपुर (छ०ग०). हाता ग्राऊन्ड रेन्बो होटल के सामने, पिन कोड - 494001 पते पर प्रेषित करना होगा।



महत्वपूर्ण लिंक -


Official NotificationPDF
Facebook GroupJoin
Telegram GroupJoin
Join WhatsAppJoin

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad