छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर
13 SEP 2022 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन क्रमांक 07/2020 / परीक्षा / दिनांक 04.06.2020 प्रकाशन की तिथि 10.06.2020 शुद्धि पत्र कमांक 2735/80/ विज्ञापन / 2019 / दिनांक 04.10.2021 एवं शुद्धि पत्र क्रमांक 09/2021 / परीक्षा / दिनांक 08.11.2021 द्वारा छत्तीसगढ़ वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा कुल - 211 पद विज्ञापित किए गए है। - 2020 के
2/ आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा 2020 के संबंध में दिनांक 10.10.2022 से - साक्षात्कार आयोजित किया जाना है। उक्त परीक्षा के संबंध में साक्षात्कार आयोजित किये जाने एवं चयन परिणाम घोषित किया जाना है। अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी कारण को आधार बनाते हुए आयोग के उक्त साक्षात्कार आयोजन एवं चयन परिणाम की कार्यवाही को निरस्त करने / स्थगित करने अथवा किसी भी प्रकार के अनुतोष को प्राप्त करने के लिए कोई भी रिट याचिका अथवा कार्यवाही माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाती है, तो ऐसी याचिका में उपरोक्त किसी भी प्रकार के अनुतोष को प्रदान किए जाने के पूर्व आयोग को सुनवाई का अवसर प्रदान किए जाने हेतु आयोग की ओर से एक केविएट आवेदन पत्र आयोग के प्राधिकृत अधिवक्ता श्री आनंद मोहन तिवारी (मो0नं0 9826194499 ईमेल - anand_tiwari71@yahoo.com) के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष एक केविएट आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है, जिस हेतु यह सूचना-पत्र का प्रकाशन किया जा रहा है।
सूचना जानकारी डाउनलोड लिंक - क्लिक करें
