Type Here to Get Search Results !

कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पटवारी परीक्षा 2022

 कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पटवारी परीक्षा 2022



विषय - दस्तावेज सत्यापन



कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख छ.ग. नवा रायपुर का पत्र क्रमांक 3637 / आ.भू.अ./ स्था-2 / 2022 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 21.07.2022 के द्वारा छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से प्राप्त पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 के परिणाम एवं छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालाय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के परिपत्र क्रमाक एफ-1-24 / 2020 / 7-3 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 25 फरवरी 2022 द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा -2022 हेतु जारी विज्ञापन अनुसार पटवारी प्रशिक्षण हेतु वर्गवार कुल 30 पदों के लिए अभ्यर्थियों के मेरिट सूची के आधार पर वर्गवार अनारक्षित वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग अनुसूचित जनजाति वर्ग में मुक्त एवं महिला के 27 पदों के विरूद्ध 04 के मान से 108 अभ्यर्थियों तथा भूतपूर्व सैनिक के 03 पदों के विरूद्ध 12 अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग हेतु आहुत किया जाता है। उक्त अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अर्हता, विज्ञापन में


 अंकित कम्प्यूटर अर्हता एवं आरक्षण, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र सहित विज्ञापन के अर्हता संबंधी शर्तों का परीक्षण एवं सत्यापन करने हेतु जिला कार्यालय रायगढ़ के सभा कक्ष में दिनांक 17.09.2022 को काउन्सलिंग आयोजित है।

अतः उक्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे जिला कार्यालय रायगढ़ के सभा कक्ष में दिनांक 17.09.2022 को प्रातः समय 10.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करावेंगे। आपके अनुपस्थिति की दशा में पटवारी प्रशिक्षण हेतु आपके चयन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। संबंधित अभ्यर्थी कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा रायगढ़ के सूचना पटल / वेबसाईट https://raigarh.gov.in पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। (कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित )


पीडीएफ फाइल   -    क्लिक लिंक

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad