कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला- गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही (छ.ग.)
राज्य शासन के निर्देशानुसार स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन रायपुर (छ0ग0) में संचालित पाठ्यक्रम में जिला गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही से अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु निम्न कोर्स के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है उपरोक्त कोर्स में होने वाला शैक्षणिक शुल्क जिला खनिज संस्थान न्यास जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा वहन किया जाएगा। उपरोक्त कोर्स में भर्ती हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22.08.2022 को सायं 05:00 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में उपस्थित होकर जमा करना होगा। काऊंसलिंग की तिथि 23.08.2022 को दोपहर 02:00 बजे (परियोजना प्रशासक सभा कक्ष )
आवेदन की अंतिम तिथि - 22.08.2022
विभाग का नाम - कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला- गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही (छ.ग.)
योग्यता / अनिवार्यता - 12वी पास्
नियम एवं शर्तें
1. आवेदक को जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का स्थायी निवासी होना एवं आवेदक के पास जिले का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
2. उक्त डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी। एवं उनके पास स्थायी जाति प्रमाण होना अनिवार्य है।
3. न्यूनतम 50% प्रतिशत अंको के साथ 10+2 प्रणाली में सीनियर सेकेण्डरी या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण जिसमें अंग्रेजी एक विषय हो।
4. आवेदन के साथ 12th की मार्कशीट (जन्म प्रमाण पत्र हेतु कक्षा 10 वीं की अंकसूची) स्थायी निवास -प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कापी संलग्न करना अनिवार्य है।
5. बीच में कोर्स छोड़ने पर कोर्स का संपूर्ण व्यय अभ्यार्थी को वहन करना होगा।
6. अभ्यार्थियों को मेरिट के आधार पर 23.08.2022 को काउंसलिंग में उपस्थित होना होगा, जिसके आधार पर कोर्स हेतु अंतिम चयन किया जाएगा।
7. अपूर्ण अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन के संबंध में कोई सूचना नहीं दी जायेगी एसे आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जायेंगे।
8. उपरोक्तानुसार वांछित अर्हता न रखने वाले उम्मीदवार आवेदन न करें।
9. जन्मतिथि प्रमाणपत्र / शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र स्वयं के द्वारा प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना / अनिवार्य है।
10. किसी भी वाद-विवाद / आपत्ति में अंतिम निर्णय का अधिकार कलेक्टर, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का होगा ।
11. विज्ञापन / आवेदन - प्रारूप जिले के वेबसाईट http:/www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है।
12. उक्त कोर्स से संबंधित जानकारी शाखा प्रभारी से कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर ली जा सकेगी।

