Office of District Education Officer District Raipur Chhattisgarh ll कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी जिला - रायपुर (छ.ग.)
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना अंतर्गत रायपुर जिले के अन्य सेजेस शालाएं (रिक्तियां होने पर) के लिए व्याख्याता / प्रधानपाठक / शिक्षक / सहा. शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन स्टाफ के संविदा पदों पर इच्छुक आवेदकों से दिनांक 27.07.2022 सायं 05:00 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक/ कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड़ 492015 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईड https://raipur.gov.in/ डाउनलोड किए जा सकते हैं, निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायपुर छ.ग
विद्यालय का नाम -
(2) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय लालपुर, रायपुर
(3) पी. जी. उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शांति नगर, रायपुर
(4) निवेदिता शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरूनानक चौक रायपुर
(5) पं.राम सहाय मिश्रा शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोहबा बाजार, रायपुर
(6) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना, रायपुर
(7) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर, गुढियारी रायपुर
( 8 ) आडवानी आर्लिकन शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बीरगांव, रायपुर
(9) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सारागांव,
( 10 ) मातृसदन शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मंदिर हसौद वि.ख. आरंग
(11) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय समोदा, वि.ख. आरंग
(12) हरिहर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोबरा - नवापारा, वि.ख. अभनपुर
(13) जिले के अन्य सेजेस शालाएं
विभाग का नाम -
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायपुर छ.ग.
रिक्त पदों की संख्या -
कुल - 232 पद
रिक्त पदों के नाम -
● व्याख्याता शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
● कम्प्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)
● शिक्षक सहायक
● ग्रंथपाल
● व्यायाम शिक्षक
आवेदन की प्रारंभिक तिथि -
13 जुलाई 2022 तक
आवेदन की अंतिम तिथि -
27 जुलाई 2022 तक
वेतनमान (सैलरी) -
25,000 से 38,000 तक
योग्यता / अनिवार्यता -
2. मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको से साथ हायर सेकेण्डरी परीक्षा उर्तीर्ण (शिक्षक कला हेतु कामर्स संकाय मान्य नही हैं।)
विज्ञान विषय हेतु विज्ञान समूह से तथा कला हेतु कला समूह से हायर सेकेण्डरी उतीर्ण एवं द्विवर्षिय डी.एड / डी. एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको से साथ स्नातक तथा बी.एड. एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक शिक्षा शास्त्र में 06 माह का (ब्रिज कोर्स) उत्तीर्ण।
3. संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से अर्हताधारी अभ्यार्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
4. T.E.T. प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।
आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज -
● 5 वीं● 8 वी
● 10 वीं
● 12 वीं
● स्नातक,स्नातकोत्तर
● आधार कार्ड
● ड्राइविंग लाइसेंस
● परिचय पत्र
● पासपोर्ट साइज फोटो
● पेन कार्ड
● रोजगार पंजीयन
● मूल निवासी प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● अनुभव प्रमाण पत्र
● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री
आवेदन की प्रक्रिया -
(1) जिला स्तरीय चयन समिति गठित कर चयन की प्रक्रिया पूरी की जावेगी।
(2) लिखित परीक्षा विज्ञापन में अंकित पदों के लिए पृथक-पृथक प्रश्न पत्र के द्वारा ली जावेगी । प्रश्न पत्र का पाठ्यक्रम उनके पद अनुरूप कक्षाओं के पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक अभिरूची के आधार पर ली जावेगी। गैर शैक्षणिक पदो हेतु उनके न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य के आधार, सामान्य ज्ञान आदि को शामिल करते हुए प्रश्न पूछे जाएंगे। (3) प्राप्त आवेदन पत्रों के विरूद्ध पदवार उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्रावीण्य क्रम में एक पद के विरूद्ध केवल 20 अभ्यार्थी को ही लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जावेगा एवं शेष आवेदन स्वतः निरस्त माने जायेंगे। जिसकी पृथक से सूचना अभ्यार्थी को नही दी जावेगी ।
(4) लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा की विस्तृत जानकारी आवेदन पत्रों की समीक्षा बाद पृथक से जिले की वेबसाईट https://raipur.gov.in/ पर अपलोड़ की जावेगी।
(5) चयन हेतु शैक्षणिक योग्यता में 50% लिखित परीक्षा प्राप्तांक का 30% साक्षात्कार 20% के आधार पर प्रावीण्य सूची बनाई जावेगी।
(6) प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर साक्षात्कार हेतु प्रावीण्यता सूची बनाई जावेगी। इस प्रावीण्य के आधार पर 1 पद के विरूद्ध 05 अभियर्थीयों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जावेगा।
(7) चयन सूची के अतिरिक्त प्रत्येक पद के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जावेगी। चयन सूची के अभ्यार्थी के पद ग्रहण न करने पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यार्थीयों से प्रावीण्यता के क्रम में रिक्त पदों की पूर्ति की जावेगी, जिसकी वैधता प्रतीक्षा सूची जारी होने की तिथि से 01 वर्ष होगी।
(8) चयन के संबंध में अध्यक्ष उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधक एवं संचालन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
(9) आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य हैं।
(10) प्रतिनियुक्ति से पदभार ग्रहण करने के उपरांत रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनीय होगा।
नियम एवं शर्ते -
(A) 01 जनवरी, 2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो।
(B) यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या अन्य पिछड़े वर्गों (गैर-कीमी लेयर) का हो, तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।
(C) छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिये उच्चतर आयु सीमा मे अधिकतम 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी।
(2) अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होना अनिवार्य हैं।
(3) पदों की संख्या परिर्वतनीय है
(4) विज्ञापित पद पूर्णतः शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति के अधीन है। इन पदों पर नियुक्त व्यक्तियों का शासन के पद पर नियमितीकरण अथवा संविलियन का दावा नहीं किया जा सकेगा।
(5) हड़ताल एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर अनुशासनहीनता मानी जावेगी एवं उन्हें तत्काल पदच्युत किया जा सकेगा।
(6) संबंधित कर्मचारियों का नियुक्ति उपरांत कार्य संतोषजनक न होने की स्थिति में समिति द्वारा उन्हें पदच्युत किये जाने का अधिकार होगा।
(7) यह पद पूर्णतः अस्थायी है। भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
(8) आवेदन पत्र :- कार्यालय प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक/ कुरियर से ही प्रेषित किये जायें। सीधे आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेंगे।
(9) आवेदन पत्र संलग्न निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किये जायेंगे, इसके साथ
1. जन्म प्रमाण पत्र / दसवी की अंकसूची छायाप्रति
2. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची
3. छ.ग. निवास प्रमाण पत्र
4. शासकीय निकाय/विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र
5. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजयन प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य हैं। लिफाफे पर आवेदित पद का नाम अंकित करना अपेक्षित हैं।
(10) डाक से विलंब, सुसंगत दस्तावेज का नही होना, शैक्षणिक योग्यता संबंधी की पात्रता नही होना, निर्धारित आयु सीमा नही होना, छ.ग. का मूल निवासी नही होना आदि कारणो से आवेदन स्वतः निरस्त माने जिसकी पृथक से सूचना नही दी जावेगी ।
(11) पात्र अभ्यार्थियों की मेरिट सूची / कौशल परीक्षा की जानकारी एवं अन्य सूचना समय - समय पर जिले की वेबसाईट https://raipur.gov.in/ में अपलोड़ की जावेगी। इसके लिए पृथक से पत्र या सूचना नही भेजी जावेगी।
(12) आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य हैं।
(13) आवेदन पत्र का प्रारूप एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।
(14) अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शैक्षणिक पदों के आवेदक को अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह लिखना, पढना एवं बोलना आना चाहिए।
(15) उक्त नियुक्ति के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नही होगा ।
(16) जिले में पूर्व से संचालित 09 अंग्रेजी माध्यम शालाओं में यदि कोई संविदा पद रिक्त होती है, तो उस संविदा रिक्त पद पूर्ति भी इस विज्ञापन के चयन सूची से की जावेगी। इसके लिए पृथक से विज्ञापन जारी नही किए जायेंगे।
( 17 ) अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थी का जिला स्तर पर रिक्त पद के विरूद्ध पदांकन किया जावेगा।
( 18 ) भविष्य में शासन द्वारा उक्त पदो पर प्रतिनियुक्ति भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वमेय निरस्त मानी जावेगी ।
(19) संविदा नियुक्ति छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति ) नियम 2012 के अधीन होगी
आयु सीमा -
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष पद हेतु होगी। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 से की जावेगी।
इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।
