Type Here to Get Search Results !

Office of the Chief Justice, Family Court Durg (Chhattisgarh) || कार्यालय प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कुल 14 पदों की भर्ती दुर्ग (छत्तीसगढ़) अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022

 Office of the Chief Justice, Family Court Durg (Chhattisgarh) || कार्यालय प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग (छत्तीसगढ़)


कार्यालय प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग (छत्तीसगढ़) की स्थापना में स्टेनोग्राफर (हिन्दी) एवं सहायक ग्रेड-3 ( साक्ष्य लेखक / आदेशिका लेखक / सेलअमीन) के निम्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से पूर्ति हेतु अर्हता प्राप्त भारतीय नागरिक और


 भारत शासन द्वारा मान्य श्रेणीयों के अभ्यर्थियों से दिनांक 15.07.2022 संध्या 5.00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में ऑफलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं:

विभाग का नाम :-  कार्यालय प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग (छत्तीसगढ़)


रिक्त पदों की संख्या :-  कुल 14 पद 


रिक्त पदों के नाम :- ● स्टेनोग्राफर हिंदी

● सहायक ग्रेड 3


आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज :-  

 ● 5 वीं  

 ● 8 वी  

 ● 10 वीं  

 ● 12 वीं  

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर  

 ● आधार कार्ड  

 ● ड्राइविंग लाइसेंस  

 ● परिचय पत्र  

 ● पासपोर्ट साइज फोटो  

 ● पेन कार्ड  

 ● रोजगार पंजीयन  

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र  

 ● जाति प्रमाण पत्र  

 ● अनुभव प्रमाण पत्र  

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 


महत्वपूर्ण टीप :-
1.पदों की संख्या परिवर्तनीय हैं

2. जिस श्रेणी के उम्मीद्वारों में महिला, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक के पद आरक्षित है, यदि उक्त पद पर उसी श्रेणी के योग्य उम्मीदवार नहीं पाये जाते हैं, तो अनारक्षित श्रेणी के

3. मुक्त पदों से वरीयता के आधार पर चयन किया जायेगा । अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित पद केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी के लिए आरक्षित हैं । अन्य राज्य के आरक्षित वर्ग के प्राप्त

महत्वपूर्ण टीप:

आवेदन अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत विचारित किये जाएंगे । सा.प्र.वि.क. एफ 3-1 / 2016 / 1-3 दिनांक 11.01.2017 के अनुसार महिलाओं के लिये आरक्षित पद केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी महिला अभ्यर्थियों के लिये ही लागू है

भर्ती अन्य नियम एवं शर्तें :-
(A) स्टेनोग्राफर (हिन्दी) के पद के लिए

(अ) छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 (रू. 28700 – 91300 ) 
(ब) शैक्षणिक योग्यता :-
1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण ।
2. छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण ।
3. किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए.) प्रमाण पत्र के साथ एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट / कम्प्यूटर का न्यूनतम ज्ञान ।

(B) सहायक ग्रेड-3 ( साक्ष्य लेखक / आदेशिका लेखक / सेलअमीन) के पद के लिए
(अ) छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत वेतन मैट्रिक्स लेवल - 4 ( रू. 19500-62000)
(B) शैक्षणिक योग्यता :-
1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण ।
2. छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण ।
3. किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए.) प्रमाण पत्र के साथ एम. एस. वर्ड तथा इंटरनेट / कम्प्यूटर का न्यूनतम ज्ञान । 


आयु सीमा :- आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये। इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश/निर्देश नियम आदेशानुसार छूट मान्य होगी।



पीडीएफ फाइल :-  Click Now









Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad