पुराना नर्सेस हास्टल, डी. के. एस. भवन परिसर, रायपुर छत्तीसगढ
वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय व निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में संचालित बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों एवं छत्तीसगढ राज्य के समस्त शासकीय व निजी जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) प्रशिक्षण केन्द्रों में संचालित जीएनएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ होने वाली है प्रवेश प्रक्रिया इस संचालनालय द्वारा गठित काउंसिलिंग समिति के द्वारा संपादित की जाएगी। इस संचालनालय के सूचना क्रमांक 7765 / नर्सिंग / संविशि / 2022, रायपुर, दिनांक 22/07/2022 के माध्यम से सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि छत्तीसगढ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2019 में दिये गये निर्देशानुसार स्क्रूटनी व प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें (सूचना वेबसाईट www.cgdme.co.in पर उपलब्ध हैं)।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि नर्सिंग काउंसिल से अनुमति एवं आयुष विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त संस्था को काउंसिलिंग में सम्मिलित किया जाएगा। नोट:
(1) सभी शासकीय व निजी चिकित्सा महाविद्यालयों / दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में आबंटन संचालनालय चिकित्सा शिक्षा द्वारा गठित काउंसिलिंग समिति द्वारा किया जायेगा। अत प्रवेश संबंधी कार्यवाही हेतु किसी भी व्यक्ति / संस्था के धोखे में नहीं फसें ।
(2) काउंसिलिंग संबंधी समस्त प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट (www.cgdme.co.in) पर उपलब्ध रहेगी, अतः वेबसाइट का नियमित अवलोकन करें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)